Breaking News

खगड़िया का लेफ्टिनेंट जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद:ग्रेनेट पर चढ़ा वाहन

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखण्ड के नयागांव शिरोमणि टोला के लेफ्टिनेंट मधुकर संगेहि के पुत्र 26 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार उर्फ प्रिंस कुमार एवं उसके सीनियर भगवान सिंह रविवार को ग्रेनेट विस्फोट में शहीद हो गए। बताया जाता है जम्मू कश्मीर के पूछ सेक्टर में लेफ्टिनेंट आनंद बॉर्डर पर तैनात था। सेना के वाहन से जा रहा था कि ग्रेनेट पर गाड़ी पड़ने से दोनों जवान जख्मी हो गया। ज़ख्मी दोनों जवान को हेलिकॉप्टर से उधमपुर स्थित अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान लेफ्टिनेंट आनंद शहीद हो गए।

बताया जाता है कि लेफ्टिनेंट आनंद 21 जून को खगड़िया के पैतृक घर शिरोमणी आया था। जबकि 10 जुलाई को डियूटी के जम्मू कश्मीर के पूछ सेक्टर गया था। बताया जाता है कि आनंद एनडीए की तैयारी करके सेना के लेफ्टिनेंट पद पर पहुँचा था । बताया जाता है कि शहीद आनन्द के पिता बिहार पुलिस के प्रशिक्षण पद पर गया जिला में प्रतिनियुक्त है।

बताया कि वर्ष 2018 में सेना में बहाल हुआ था। जबकि आनंद की शादी आगामी माह जनवरी में होने वाली थी ।बताया कि शहीद जवान दो भाई है। यह सबसे बड़ा था ।मां गृहणी है। घटना के बाद जिला में शोक की लहर है। परिजन का रोकर बुरा हाल हो रहा है। ग्रामीणों की भीड घर के सामने लगी हुई है। बताया कि हवाई जहाज के मार्ग से कल तक शाहिद का शव पटना पहुँचेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.