सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को लेकर अहले सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। गंडक नदी के काली घाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर हरहर महादेव, बाबा हरिहरनाथ की जय की जयघोष करते हुए बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक कर रहे है वही जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

महिला, पुरुष श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर मंदिर न्यास समिति द्वारा अलग अलग बेरिकेटिंग की गई है ताकि महिला,पुरूष श्रद्धालुओं को दिक्कतें ना हो। मंदिर परिसर समेत आसपास दर्जनों CCTV कैमरा से भीड़ पर पैनी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काली घाट से बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर तक जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बलों को तैनाती की गई है।

महिलाओं की लंबी कतार।
वहीं मेडिकल कैम्प लगाया गया है। जो कोई भी श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा हरिहरनाथ का दर्शन, पूजा अर्चना करता है उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। सावन की पहली सोमवारी पर वैशाली, पटना, छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर समेत विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और जलाभिषेक को लेकर तांता लगा हुआ है। जलाभिषेक और पूजा अर्चना को लेकर भक्तिमय का वातावरण बना हुआ है।







Comment here