पूर्णिया-बंगाल बॉर्डर के पास स्थिल दालकोला चेकपोस्ट पर दो ऑटो से 352 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। वहीं तस्करी कर रहे तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग ने कार्रवाई कर दालकोला चेकपोस्ट पर दो ऑटो से अलग अलग ब्रांड के कुल 352 लीटर विदेशी शराब बरामद कर तीन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में दालकोला का सैयदुर रहमान के अलावा सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर का रवीन्द्र शर्मा एवं नन्दु यादव है।
ऑटो में तहखाना बना कर शराब की खेप ला रहा था
उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों ऑटो से शराब की बरामदगी हुई। उन्होंने बताया कि शराब कारोबारी ऑटो में तहखाना बना कर शराब की खेप ला रहा था। उत्पाद पुलिस ने ऑटो नंबर बीआर 11 जे-9788 और दूसरा बगैर नंबर ऑटो को जब्त कर लिया है।
कुल 352 लीटर विदेशी शराब बरामद, सहरसा खपाने की थी तैयारी
उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने बताया की अभियुक्त सैयदुर रहमान के ऑटो से 238 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। जिसमें 132 लीटर बियर शामिल है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त रर्वीन्द्र शर्मा एवं नन्दु शर्मा के ऑटो से 113.880 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। ये दोनों बगैर नंबर के ऑटो से शराब की खेप सहरसा ले जाई जा रही थी।







Comment here