Breaking News

मुजफ्फरपुर में झांसा देकर 3.5 लाख के गहने उड़ाए:गहने साफ करने का झांसा देकर किताब पर न’शे का स्प्रे किया

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशो ने किताब पर नशे का स्प्रे मारकर महिला से 3.5 लाख के गहने लेकर फरार हो गए। घटना जिले के कथैया थाना क्षेत्र के थतिया गांव की है। जहां बाइक सवार दो बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश पहले जेवर चमकाने के झांसा दिए, फिर एक किताब पर नशे का स्प्रे मार दिया। उक्त किताब को बदमाशों ने महिला को दिया।

किताब लेते ही महिला को कुछ याद नही रहा। इसके बाद दोनों बदमाश उसके जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला अर्चना कुमारी है। उसने बताया कि वह और उसकी माँ घर पर थीं। इसी बीच अपाचे बाइक से दो युवक आये। एक नए जेवर को चमकाने की बात कही। कहा कि जेवर चमकाते है। वह उसके झांसे में आ गई। फिर, वह अपना जेवर उसे दी। इसी बीच युवक ने एक किताब दिया। इसके बाद उसे कुछ याद नही था।

होश आया तो जेवर गायब थे। उन्होंने कहा कि करीब 3.5 लाख के जेवर थे। जिसे बदमाश लेकर भाग गए। इसके बाद उसने मामले की जानकारी स्थानीय लोगो को दिया। जिसके बाद मामले की शिकायत थाने में की गई। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.