Breaking News

बक्सर में पैसेंजर ट्रेन से 2 त’स्कर गि’रफ्तार, 605 बोतल कफ सिरप बरामद

बक्सर GRP ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन से नशीले दवा का तस्करी करने वाले दो तस्करो को दबोच लिया गया है।हालांकि इस दौरान तीन अन्य तस्कर पुलिस को चकमा दे फरार होने में सफल रहे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की UP से भारी मात्रा में नशीले दवा की बिहार में तस्करी करने को लेकर कुछ लोग जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताई हुई कोच में छापेमारी की तो एक बैग नशीले सिरप के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बैग को जब्त कर थाने लेकर जांच किया तो बैग से 605 बोतल कोरेस नशीला सिरप मिला। गिरफ्तार तस्कर की पहचान UP के सुल्तानपुर जिले के पकड़ी निवासी विक्रम कुमार और गुड्डू कुमार के रूप में की गई। दोनो भारी मात्रा में कफ सिरप पटना लेकर जा रहे थे।बताया गया कि दोनो बंजारे है।जो बिहार में शराब बंदी के बाद आयुर्वेदिक दवा के ईलाज के बहाने लोगो को शराब के बदले कोरेक्स सिरप उपलब्ध कराते थे।

थाना प्रभारी रामाशीष प्रसाद ने बताया कि इससे पूर्व भी कई बार नशीले दवा का खेप बिहार ला चूका है तस्कर।बताते चले की बिहार में शराब बंदी के बाद नशे के सौदागर नए तरिके से नशे की खेप बिहार में सप्लाई कर रहा है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की पसिंजर ट्रेन में नशीले दवा ले कर जा रहा था । सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई करते हुए 605 बोतल सिरप के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.