Breaking News

मुजफ्फरपुर के युवक की गुजरात मे मौ’त, बाढ़ के पानी में डूबने से गयी जान

गुजरात मे भारी बारिश और बाढ़ से हुई तबाही में कई लोगों की जान चली गई। इसमें एक मुजफ्फरपुर के सकरा थाना के सुस्ता गांव का रहने वाला एक युवक भी शामिल है। उसकी मौत बाढ़ के पानी मे डूबने से हुई है। मौत की खबर उसके घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सूरज कुमार (23) के रूप में हुई है। उसके पिता मनोज कुमार किराना की दुकान गांव में चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही आहत हो गए। वह घर का इकलौता चिराग था। गुजरात मे रहकर मछली पैकिंग करने का काम करता था। सूचना मिलने के बाद परिजन शव लाने के लिए यहां से रवाना हो गए हैं।

कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव

कंपनी के कर्मियों द्वारा सूरज समेत अन्य की पानी के तेज बहाव में डूबने की सूचना परिजन को मिली। यहां से उसके चाचा अनिल ठाकुर समेत तीन ग्रामीण गुजरात रवाना हुए। वहां जाकर काफी खोजबीन की गई। तब जाकर उसका शव पानी भरे झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। शव को बाहर निकाला गया। फिर कागजी प्रक्रिया पूरी कर वहां से लाश लाने की तैयारी की जा रही है।

गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

सूरज की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घर पर चिख पुकार मच गई। परिचित और स्थानीय लोगों का तांता लग गया। परिजन को ढांढस बंधाया गया ताकि इस कठिन परिस्थिति का सामना कर सकें। ग्रामीणों का कहना है कि सूरज बहुत मिलनसार युवक था। वहां पर अच्छे से काम करता था। घर पर भी रुपए भेजता था। आज देर शाम तक शव आने की संभावना है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.