Breaking News

बक्सर में कारतूस के साथ पकड़ाया लु’टेरा:लोकमान्य तिलक ट्रेन के इर्द गिर्द घूमते देख RPF ने दबोचा

बक्सर RPF ने ट्रेन में लूट चोरी करने वाला अपराधी को स्थानीय स्टेशन से धर दबोचा। वह ट्रेनों और स्टेशन के आसपास चाकू पिस्टल का भय दिखा लोगों से छिनतई और चोरी जैसे घटनाओं को अंजाम देता था। गस्ती कर रही RPF स्टेशन पर शक के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उसके पास गुप्ति (बड़ा सा चाकू), कट्टा और कारतूस बरामद किया गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वह पहले भी यह चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।

GRP थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चक्रहंसी गांव का निवासी अशोक यादव, पिता – रामदुलार यादव है। 35 वर्ष पूर्व महानंदा एक्सप्रेस में हुई लूट का वह मुख्य सरगना था। उस मामले में उसे जेल हुई थी।

जेल से छूट कर आने के बाद वह अपने गैंग के साथ चोरी तथा लूट के छोटी-मोटी घटनाओं को अंजाम देता था।उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं अकेले बक्सर जीआरपी थाने में ही उसके विरुद्ध चार मामले दर्ज हैं।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि बक्सर RPF रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर गस्त कर रही थी।इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 2–3 के पश्चिमी छोर पर बने यात्री शेड से पश्चिम एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा गया ।रात्रि के 2:00 बजे गाड़ी संख्या 13201 पटना लोकमान्य तिलक प्लेटफार्म संख्या दो से खुल रही थी और वो व्यक्ति ट्रेन की बोगियों के इर्द गिर्द मंडरा रहा था। संदिग्ध अवस्था में घूम रहे व्यक्ति के ऊपर संदेह होने पर उसे रोका गया तो वह तेजी से भागने लगा जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। जिसके पास कमर में छुपाया हुआ एक अदद 315 बोर का देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, लगभग 15 इंच का एक धारदार हथियार गुप्ति तथा एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.