Breaking News

बिहार में 24 घंटे में मिले 497 नए कोरोना मरीज:178 नए मामलों को साथ पटना टॉप पर, एक्टिव मरीजों की संख्या 2596 हुई

बिहार में गुरुवार को कोरोना के 497 नए मरीज मिले। इस लिस्ट में पटना एक बार फिर से टॉप पर रहा। यहां कुल 178 नए संक्रमित पाए गए। संक्रमण के नए मामलों में पटना में 178, मुजफ्फरपुर में 50, खगड़िया में 28, भागलपुर में गुरुवार को 25 और बेगूसराय में 24 नए संक्रमित मिले। सहरसा में 23, गया में 18, अररिया, अरवल व सारण में 11-11, जहानाबाद में 13, सुपौल में 10, समस्तीपुर में 9, भोजपुर में 8 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, गुरुवार को आए आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 2596 हो गया है। बता दें कि बुधवार के मुकाबले गुरुवार को पॉजिटिव मामले में मामूली कमी दर्ज की गई। बुधवार को राज्य में 565 नए मामले पाए गए थे।

बता दें कि गरुवार को बिहार में कोरोना की रफ्तार थोड़ी कम रही। लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। कल ही एक 45 वर्ष की महिला की मौत पटना AIIMS में कोरोना से हो गई।

मुजफ्फरपुर मे 50, खगड़िया मे 28, भागलपुर मे 25, बेगूसराय मे 24, और सहरसा मे 23 नए मरीज मिलें हैं। वहीं एक दिन पहले की बात करें तो भागलपुर मे 89, बांका मे 38, गया मे 23, खगड़िया मे 20 और मुजफ्फरपुर मे 15 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। विगत 24 घंटे में कुल 1,20,170 सैम्पल की जांच हुई है। अबतक कुल 8,22,770 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2596 है। बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 98.22 है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.