सीवान में गुरुवार देर शाम लोगों ने एक साइकिल चोर की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को साथ में लेकर थाने चली गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
आरोपी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमलोरी सरसर गांव का निवासी लंगड़ा कबाड़ी के रूप में की गई। दरअसल, सीवान सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के पास एक साइकिल खड़ी थी। इसी दौरान चोर साइकिल लेकर भागने लगा। तभी साइकिल का मालिक मौके पर पहुंच जोर-जोर से शोर मचाने लगा। चोर साइकिल छोड़ भागने लगा। इसके बाद लोगों ने चोर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

आरोपी से पूछताछ करते लोग।
इधर, साइकिल चोर को पकड़ में आते ही अस्पताल में मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। काफी देर तक लोगों ने उसे बैठाकर रखा। वहीं, लोगों द्वारा चोरी करने के कारण के बारे में पूछे जाने पर चोर उनकी बातों को घुमाता रहा।



Comment here