Breaking News

सीवान में बंद घर से 5 लाख की चोरी:दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोर, कैश और जेवर लेकर हुए फरार

सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़कर 35 हजार कैश और 10 भर गहने की चोरी कर ली। चोरी किए गए सामान की कीमत 5 लाख है। इतना की जानकारी के बाद मैरवा थाने की पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

घटना के संबंध में मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी रिंकू देवी ने बताया कि पिछले एक माह से उनका मकान में ताला बंद है। मेरे पिता और मां बाहर शहरों में रहते है। घटना की जानकारी मुझे गांव के लोगों के द्वारा मिला। जिसके बाद में अपने ससुराल से भागे-भागे यहां पहुंची तो देखा कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में रखे सारे सामग्री पर हाथ साफ कर लिए है। पीड़िता ने बताया कि उनके मकान में रखे अलमीरा से साड़ी, 10 भर गहना, 35 हजार नगद समेत कई सामग्रियों की चोरी हो गई है।

खाली पड़ी अटैची।

खाली पड़ी अटैची।

दरवाजा तोड़कर चोरों ने दिया घटना को अंजाम

पीड़िता ने बताया कि अज्ञात चोर दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुसे और लाखों रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया। कल की घटना की जानकारी किसी को नहीं हुई बाद में जब गांव के लोगों की नजर टूटे दरवाजे पर पड़े तो मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई इसके बाद सभी लोगों ने राय समस्त से अंदर जाकर देखा तो मकान के अंदर पूरे सामग्री अस्तव्यस्त पड़े हुए थे। जिसके बाद उन्होंने चोरी संबंधित मामले की जानकारी दी।

अस्त-व्यस्त पड़े सामान।

अस्त-व्यस्त पड़े सामान।

वही चोरी की घटना के बाद मैरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले से संबंधित उन्हें शिकायत मिली है मामले की जांच की जा रही है पीड़ित परिजनों से लिखित आवेदन देने को कहा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.