Breaking News

मुजफ्फरपुर से प्रॉपर्टी डीलर रहस्यमयी तरीके से गायब:परिजन जता रहे अपहरण की आशंका

मुजफ्फरपुर शहर स्थित बेला से प्रॉपर्टी डीलर निशांत रहस्मयी तरीके से गायब हो गया। परिजन ने अपहरण की आशंका जताते हुए बेला थाना में FIR दर्ज कराया। लेकिन, सात दिन बीतने के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला है। मोबाइल भी लगातार बंद है। इससे लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो पा रहा है। अंतिम बार उसकी बात अपनी बहन से हुई थी। इसके बाद से उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ है।

बेला थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि निशांत प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। पुलिस की जांच भी जमीन खरीद बिक्री के इर्दगिर्द ही घूम रही है। पुलिस के रडार पर शहर के करीब आधा दर्जन इसी कारोबार से जुड़े लोग हैं। जिनसे निशांत अक्सर बातचीत और लेनदेन करता था। तीन लोगों से सन्देह के आधार पर पूछताछ भी की गई है। उनलोगों ने पुलिस को बताया कि निशांत ने जमीन बिक्री को लेकर कई लोगों से पैसे उठाए थे। लेकिन, जमीन कि रजिस्ट्री नहीं कि थी। इस कारण खरीददार उसपर लगातार दबाव बना रहे थे।

वहीं निशांत के परिचित ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि वह सूद ब्याज का भी धंधा करता था। गायब होने से पूर्व भी उसने एक जमीन कारोबारी से पैसे का डिमांड किया था। लेकिन, उसने मना कर दिया था। इसी के कुछ दिन बाद वह अचानक से लापता हो गया। पुलिस की माने तो निशांत रुपए लेनदेन के कारण परेशान चल रहा था। सभी एंगल से जांच की जा रही है। जमीन कारोबार में विवाद के अलावा अन्य सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। थानेदार ने बताया कि मोबाइल का लास्ट लोकेशन मुजफ्फरपुर का ही बता रहा है। उसके परिजन और परिचितों से पूछताछ कर सुराग खोजने की कोशिश जारी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.