तेज प्रताप यादव को मथुरा में भगवान का दर्शन करने से रोक दिया गया है। पिछले 20 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब मथुरा पुलिस के आला अधिकारियों ने ऐसा किया है। वे अपने पिताजी लालू प्रसाद यादव की सेहत में जल्द सुधार हो, इसे लेकर वृंदावन में हैं। इसी क्रम में मंगलवार को गोवर्धन पर्वत पहुंचे थे, जहां उन्हें दर्शन करने से मथुरा SSP और गोवर्धन थाना इंजार्च ने रोका और आधे घंटे तक थाने में ही बैठाए रखा।
तेज प्रताप यादव के आने की सूचना प्रोटोकॉल के तहत पहले ही दी गई थी
पूरे मामले पर तेज प्रताप यादव काफी गुस्से में हैं। उन्होंने कहा, ‘अधिकारियों ने UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर ऐसा जान बूझकर किया है, जबकि पूजा स्थल पर कई गाड़ियों के साथ ही पुलिस अधिकारियों के परिवार को उनकी गाड़ियों के साथ बड़े आराम से जाने दिया जा रहा था।’
बहरहाल, इस घटना के बाद तेज प्रताप को बिना दर्शन के ही लौटना पड़ा। यादव ने बताया है कि प्रोटोकॉल के तहत जाने की सूचना पहले से ही UP पुलिस को दे दी गई थी।
मथुरा पुलिस का बयान- नियम तोड़कर करना चाहते थे परिक्रमा
मामला सामने आने के बाद मथुरा पुलिस ने बयान जारी कर कहा है, ‘तेज प्रताप यादव को रोकने की वजह कानूनी थी। वो अपनी गाड़ी से गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करना चाहते थे। इस पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से रोक लगाई गई है। इसलिए उन्हें जाने से रोका गया। उनके साथ कोई भी अभद्रता नहीं की गई है।’
एम्स में गीता पाठ से भी मना कर दिया गया
बता दें, तेज प्रताप यादव इस कारण से भी गुस्से में हैं कि उन्हें दिल्ली एम्स में लालू प्रसाद की सेहत के लिए गीता पाठ से मना कर दिया गया है। इस कारण वे लालू प्रसाद के नजदीकी भोला यादव पर भड़के हुए हैं। तेज प्रताप काफी दिनों से कृष्ण भक्त हैं।







Comment here