Breaking News

FSL टीम के इंतजार में 10 घंटे बाद उठीं ला’शें:पहले भी घर से निकल चुके थे प्रेमी युगल

बिहार थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह गेस्ट हाउस से प्रेमी जोड़े की लाशें बरामद हुई थी। एफएसएल की टीम व परिजनों के इंतजार में करीब 10 घंटे तक लाशें गेस्ट हाउस में ही पड़ी रहीं। शाम को करीब सात बजे शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। तबतक दोनों के परिजन भी पहुंच चुके थे। पुलिस इसे जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या जैसा मान रही है। दोनों के परिजन भी अधिक जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।null

मृत विक्की उर्फ रॉकी के चाचा मनीष कुमार का कहना है कि लड़का 3 दिन पहले बारात में खड़गपुर गया था। उसके बाद से नहीं लौटा। दो दिन पहले लड़की के पिता ने फोन कर उनसे पूछा कि विक्की कहां है। उन्होंने बताया कि वह बारात गया है। इसके बाद लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बच्ची भी पढ़ने गई थी जिसके बाद से गायब है। दोनों एक साथ हैं। विक्की से उनकी बात भी हुई है। विक्की की मां ने फोन किया तो उसने कहा कि सुबह तक आ जाएंगे। हालांकि, मृत किशोरी के परिजन कुछ नहीं बता रहे हैं।

युवक के घर के पास है किशोरी का ननिहाल

परिजन ने बताया कि युवक के घर से थोड़ी दूरी पर ही किशोरी का ननिहाल है। बाजार जाने के दौरान दोनों में जान-पहचान हुई। यह नहीं बताया कि प्रेम-प्रसंग कब से चल रहा था। सूत्रों की माने तो कई माह पहले से ही दोनों के बीच कुछ चल रहा था। एक बार पहले भी दोनों साथ में निकल गये थे।

सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी का कहना है कि मौत कैसे हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जमा किये हैं। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आयी है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

दरअसल प्रेमी युगल सोमवार को यह कह कर स्टेशन रोड स्तिथ गेस्ट हाउस में रुके थे कि उनकी दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी ट्रेन मिस हो गई है और वह बुधवार को ट्रेन पकड़ेंगे हालांकि मंगलवार को उनका शव अर्धनग्न अवस्था में होटल के कमरे से बरामद किया गया था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.