Breaking News

पटना में 165 कोरोना मरीज मिले, एम्स में युवती की मौत; राज्य में 154 दिन बाद 422 संक्रमित मिले

राज्य में 154 दिन बाद कोरोना के 422 और पटना में 165 मरीज मिले हैं। इससे पहले 5 फरवरी को राज्य में कोरोना के 442 मरीज मिले थे। राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1741 और पटना में 970 हो गई है। शुक्रवार को गया में सबसे अधिक 46, मुजफ्फरपुर में 24, बांका में 23, वैशाली में 17, भागलपुर में 17, बेगूसराय में 14, जहानाबाद में 14 संक्रमित मरीज मिले हैं। राज्य की पॉजिटिविटी रेट 0.362 फीसदी जबकि पटना की बढ़कर 2.50 फीसदी हो गई है। उधर, पटना एम्स में भर्ती वैशाली की रहने वाली कोरोना संक्रमित 20 साल की युवती की शुक्रवार को मौत हो गई। वह ब्लड कैंसर से भी पीड़ित थी। पटना एम्स में कोरोना के नोडल अफसर डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि युवती पहले महावीर कैंसर अस्पताल में भर्ती थी। वहां से शुक्रवार को तड़के आई। जांच में कोरोना संक्रमित निकली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.