3 जुलाई काे अमरनाथ यात्रा पर निकले मुजफ्फरपुर के 39 लाेगाें के जत्थे में से 9 श्रद्धालु उन भाग्यशाली लाेगाें में हैं जाे बाबा बर्फानी की गुफा के पास आए सैलाब से बचकर निकल आए हैं। शुक्रवार की देर रात 11.24 बजे बालटाल रूट से नीचे उतर रहे अमित कुमार उर्फ पिंटू सिंह ने कहा कि बाबा अमरनाथ ने मुझे दूसरा जीवन दिया है।
मैंने अपनी आंखाें के सामने सैलाब में श्रद्धालुओं काे बहते देखा है। भंडारे में खा रहे कई श्रद्धालु सैलाब में बह गए। बड़ी-बड़ी चट्टान बह रही थी। कई कैंप तबाह हाे गए। उनकी संख्या कितनी हाेगी यह कहना मुश्किल है।
पंचतरणी के बाद 39 लाेगाें के जत्थे से आगे निकलकर शुक्रवार की शाम चार बजे वह 9 लाेगाें के साथ गुफा के पास पहुंच गए थे।
स्नान के बाद अमित कुमार, सुजीत पांडेय, राजीव पांडेय, दिलीप कुमार, पप्पू कुमार समेत 9 साथियाें के साथ शाम छह बजे बाबा की आरती में शामिल हाेने गुफा में पहुंच गए। हल्की बारिश हाे रही थी। हम सभी बरसाती पहने थे।
आरती के दाैरान यात्रा राेक दी गई। तभी बादल फटा और गुफा की बायीं ओर सैलाब बह निकला। सब कुछ तबाह हाे गया। कुछ देर बाद उन सभी काे नीचे उतरने की हिदायत दी गई। उन्हाेंने कहा कि किसी तरह वे साथियाें के साथ नीचे उतर रहे हैं।
इधर, उनके साथ के 30 श्रद्धालु पंचतरणी कैंप में पूरी सुरक्षित हैं। इसमें बाेचहां की जिला पार्षद संजू कुमारी और उनके पति अनिश कुमार शाही भी शामिल हैं। अनिश कुमार शाही ने बताया कि महज संयाेग था कि 5 जुलाई काे पहलगाम के पास ही बारिश के कारण सुरक्षा कर्मियाें ने पूरे दिन उन सभी लाेगाें काे नीचे ही राेक दिया था।
शुक्रवार काे ही उन सभी काे दर्शन के लिए गुफा में पहुंचना था। एक दिन विलंब हाेने के कारण 39 में से 30 साथी काे पंचतरणी में रुकना पड़ा। अब वह सभी प्रशासन के आदेश के इंतजार में हैं।
सोशल साइट पर लिखा- अभी पहलगाम बेस कैंप पर हैं
मुजफ्फरपुर शहर के राजेश कुमार ने सोशल साइट पर अपने साथ के 8 श्रद्धालुओं का फोटो पोस्ट कर सुरक्षित होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि मेरे साथ आए सभी लोग सुरक्षित हैं। अभी पहलगाम बेस कैंप पर ही हैं। शहर के दीपक सिनेमा के समीप के रहने वाले निशू कुमार, राहुल महतो, दीपक कुमार के परिवार के 9 सदस्य 4 जुलाई को अमरनाथ यात्रा पर गए थे। 8 जुलाई को यात्रा शुरू करने की तिथि दी गई थी।
निशू कुमार ने बताया कि शुक्रवार को यात्रा शुरू करने के लिए आईडी भी बन गया था। तभी सूचना मिली की ऊपर में बादल फट गया है और कुछ लोग हताहत हो गए हैं। इसके बाद यात्रा स्थगित कर दी। मोतिहारी के नीरज कुमार ने भी कहा कि वह सभी सुरक्षित हैं।
मुजफ्फरपुर के 44 परिवारों में चिंता
मुजफ्फरपुर जिले से 44 लोग अमरनाथ यात्रा पर गए हुए हैं। सिविल सर्जन कार्यालय में इन सभी लोगों को ईसीजी कराने के बाद फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया गया था। बताया जाता है कि बादल फटने से कुछ लोगों के हताहत होने की सूचना पर इन परिवारों में हड़कंप मच गया।
टीवी, वॉट्सऐप समेत सोशल मीडिया पर जैसे ही इन परिवारों को बादल फटने की सूचना मिली, सभी लोग बेचैन हो गए। इसके बाद यात्रा पर गए अपने परिजनों से जानकारी लेने के लिए कॉल करने लगे।






Leave a Reply