उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए भी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन रेलवे की ओर से चलाया जाएगा। उक्त ट्रेन सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर के रास्ते भागलपुर जाएगी। इससे उत्तर बिहार के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
बताया जा रहा है कि श्रावणी मेला को लेकर रक्सौल से भागलपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। इसका परिचालन 14 जुलाई से 11 अगस्त के बीच होगा। यह ट्रेन प्रत्येक सप्ताह में पांच दिन चलेगी। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 05551 रक्सौल-भागलपुर श्रावणी स्पेशल रक्सौल से सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर खुलने के बाद वाया बैरगनियां, सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर के रास्ते सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन वाया समस्तीपुर, बरौनी के रास्ते भागलपुर पहुंचेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 05552 इसी रूट से लौटेगी। ट्रेन 14 जुलाई से 11 अगस्त तक रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी। भागलपुर से ट्रेन शाम साढ़े चार बजे खुलेगी। ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रात 11 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में सामान्य श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 12 कोच होंगे। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने कांवरियों से अपील की है कि वे कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोविड नियम का पालन करें।






Comment here