Breaking News

सिर को कु’चलते हुए निकली स्कूल बस, मौ’त, मुजफ्फरपुर में साइकिल से जा रहा था, बस के नीचे आया

मुजफ्फरपुर में स्कूल बस की चपेट में आने से एक रिटायर्ड सिंचाई विभाग कर्मचारी की मौत हो गई। ये हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि कर्मचारी साइकिल से सड़क पर आ रहा है। उसी की दिशा से एक स्कूल बस भी आती है। उसके एक ओर एक हाथ ठेला दिख रहा है। जैसे ही स्कूल बस उसके पास से गुजरती है। उसका बैलेंस बिगड़ जाती है। और वो स्कूल बस के नीचे आ जाता है। बस का पिछला पहिया उसका सिर कुचलते हुए निकल जाता है। मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है।

हादसे से कुछ सेकेंड पहले की तस्वीर।

हादसे से कुछ सेकेंड पहले की तस्वीर।

मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर का है। जहां स्कूल बस की चपेट में आये रिटायर्ड सिंचाई विभाग के कर्मी तेज नारायण ठाकुर की मौत हो गई। ये हादसा पास की ही एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। बस की चपेट में आने के बाद तेजनारायण ने 6 सेकेंड में दम तोड़ दिया।

बैलेंस बिगड़ा और वो बस के पिछले पहिए के नीचे आ गए।

बैलेंस बिगड़ा और वो बस के पिछले पहिए के नीचे आ गए।

वीडियो में देखा गया कि तेजनारायण साइकिल से आ रहे थे। उनके आगे एक ठेला चल रहा था। वह ठेले के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच पीछे से एक स्कूल बस तेज रफ्तार में आ रही थी। बस का ड्राइवर गाड़ी को आगे निकलना चाह रहा था। इसी में ठेले और बस के बीच वह आ गए। बस उनको ठोकर मारते हुए निकली। वह अनियंत्रित हुए और सड़क पर गिर गए। इसी बीच बस का पिछला चक्का उनके सिर को रौंदते हुए निकल गया। मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद बस का ड्राइवर वहां से निकल गया।

हादसे के बाद बस का ड्राइवर वहां से निकल गया।

घटना के बाद इलाके में हंगामा शुरू हो गया। बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। दरअसल, रिटायर्ड कर्मी दवा लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे बस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद लोगों ने मामले की सूचना अहियापुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेज दिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.