BIHARBreaking NewsCRIMEGOPALGANJSTATE

13 साल की दुल्हन और 30 का दूल्हा, फेरों से पहले पंडित समेत पांच को पुलिस ने किया गिर’फ्तार…

बिहार के गोपालगंज जिले के थावे मंदिर में जिला प्रशासन ने एक नाबालिग को बालिका वधू बनने से बचा लिया। पुलिस ने इस मा’मले में शादी करा रहे पंडित, रेस्ट हाउस के मालिक सहित पांच लोगों को गिर’फ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया, ‘गोपालगंज के थावे मंदिर परिसर में दो परिवार शादी करने के लिए पहुंचे थे। इसी क्रम में गोपालगंज महिला हेल्प लाइन को सूचना मिली कि परिसर के पास एक गेस्ट हाउस में 13 वर्ष की लड़की का विवाह एक 30 वर्ष के व्यक्ति के साथ हो रहा है। हेल्प लाइन ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी। जिला प्रशासन ने पुलिस के साथ छापेमा’री कर यहां से पांच लोगों को गिर’फ्तार कर लिया।’

सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों की शादी की सभी रस्म अदायगी हो गई थी। इसी बीच सात फेरे लेने की तैयारी हो ही रही थी कि पुलिस पहुंच गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मीरगंज के साहेबचक के रहने वाले 30 वर्षीय मुन्ना सिंह की शादी नगर थाना के तुरकाहा की रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग के साथ हो रही थी। थावे के थाना प्रभारी विशाल आनंद ने बताया कि शादी करा रहे पंडित, रेस्ट हाउस के मालिक, दुल्हे के पिता, दूल्हा सहित पांच लोगों को गि’रफ्तार किया गया है।

महिला हेल्प लाइन की प्रबंधक नाजिया परवीन ने बताया कि नाबालिग लड़की की उम्र की चिकित्सकों द्वारा जांच कर’वाई जा रही है, और इसके बाद आगे की का’र्रवाई की जाएगी।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.