Breaking NewsNational

सोशल मीडिया छोड़ने पर बोलें PM मोदी- “अपने सभी अकाउंट्स महिलाओं को सौंप दूंगा!”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल यानी सोमवार को ही अपने ट्विटर हैंडल से कुछ ऐसा ट्वीट किया था, जिससे यह अनुमान लगने लगा था कि वे सोशल मीडिया से खुद को दूर कर लेंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि वे आगे चल कर इसके बारे में अधिक जानकारी साझा करेंगे। हालांकि, उन्होंने रविवार तक रुकने को कहा था, लेकिन उन्होंने खुद मंगलवार को ही सबको चौंका दिया। पीएम मोदी द्वारा मंगलवार को एक और ट्वीट किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि वे अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को महिलाओं के हवाले कर देंगे। ऐसा क्यों इस बार में उन्होंने खुल कर जानकारी साझा की, लेकिन यहां यह जरूर साफ हो गया है कि वे सोशल मीडिया से दूर नहीं हो रहे है।

आने वाले रविवार को महिला दिवस (Women’s Day) है और पीएम मोदी द्वारा उनके ट्वीट में महिला दिवस का जिक्र भी किया गया है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘इस महिला दिवस, मैं अपने सोशल मीडिया खातों को उन महिलाओं को दे दूंगा जिनके जीवन और कार्य हमें प्रे’रित करते हैं। यह उन्हें लाखों में प्रेरणा को प्रज्ज्वलित करने में मदद करेगा। क्या आप ऐसी महिला हैं या क्या आप ऐसी प्रेरक महिलाओं को जानते हैं?’  उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें #SheInspiresUs(वह हमें प्रेरित करती है) बड़े शब्दों में लिखा है। वहीं, उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए कहा, ‘क्या आप वो महिला हैं या आप ऐसी किसी महिला को जानती हैं जिन्होंने आपको प्रेरित किया हो? अपनी ऐसी कहानी को #SheInspiresUs के साथ साझा करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.