Breaking NewsDELHIHealth & Wellness

BigBreaking: नोएडा में कोरोना वायरस का खौ’फ, दो स्कूल बंद, एक हजार कंपनियों को अ’लर्ट जारी…

नोएडा में कोरोना वायरस का खौ’फ बढ़ता जा रहा है। यहां दो स्कूल को बंद कर दिया गया है वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने कोरोना वा”यरस के ख’तरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने 1,000 से अधिक देशी-विदेशी कंपनियों को अ’लर्ट नोटिस भेजा है।

नोएडा सीएमओ अनुराग भार्गव के अनुसार नोटिस में सभी कंपनियों से कहा गया है कि यदि उनका कोई कर्मचारी विदेश गया है तो उसके भारत लौटने पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी जाए। सीएमओ ने बताया कि ईरान, सिंगापुर, चीन समेत 13 देशों से लौटने वाले लोगों की जांच का आदेश दिए गए हैं। नोएडा में चीन, जापान, कोरिया, इटली, जर्मनी की कई नामी कंपनियां है। 

नोएडा में शिव नादर स्कूल ने सर्कुलर जारी कर पैरेंट्स को स्कूल बंद होने की जानकारी भेजी है। श्रीराम मिलेनियम स्कूल को 3 दिन के लिए बंद किया गया स्कूल। दिल्ली में जिस व्यक्ति में कोरोना वा’यरस की पुष्टि हुई है उसके दोनों बच्चे श्रीराम मिलेनियम में ही पढ़ते हैं।

वायरस से पी’ड़ित युवक के बच्चों की जांच भी की गई है, बच्चों में बीमा’री के ल’क्षण नहीं मिले हैं। स्कूल के पांच बच्चों को उनके घरों में आइसोलेट भी किया गया है। सीएमओ का कहना है कि स्कूल को भी सेनिटाइज किया जाएगा। जिसमें एक से दो दिन का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम ने स्कूल को ट्रिटमेंट के बारे में जानकारी दे दी गई है।इटली से लौटने के बाद कोरोना वा’यरस से सं’क्रमित व्यक्ति ने नोएडा के कई लोगों को पार्टी दी थी। यह पार्टी आगरा में की गई थी। जैसे ही प्रशासन को इस बात की जानकारी तो फैसला लिया गया कि पार्टी में शामिल सभी लोगों की निगरानी की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.