Breaking News

नवादा में बच्चों के झगड़े में किया जानलेवा हमला:7 घायलों में 5 नवादा रेफर

नवाला जिले पकरीबरावां थाना क्षेत्र के धेवधा पंचायत अंतर्गत त्रिलोकी बीघा में सोमवार को हुए जानलेवा हमले में 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को पकरीबरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां गंभीर से घायल 5 लोगों को नवादा रेफर कर दिया गया है। इस बाबत घायल धेवधा पंचायत के चातर मोड़ निवासी कुंदन कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व गावं के ही समीप पुल पर त्रिलोकी बीघा के बच्चों -बच्चों का झगड़ा हमारे गावं के बच्चों के बीच हो गया था। मामला किसी प्रकार शांत हो गया।

जब मैं खुद अपने तीन साथियों के साथ छत्रवार गावं से चोगा लेकर अपने गावं लौट रहा थी तभी इसी दौरान जब मैं अपने साथियों के साथ पोखरा के समीप पंहुचा तो पहले से ही त्रिलोकी बीघा के सदानंद मांझी, पंकज मांझी, किशोरी मांझी सहित दर्जनों लोग घात लगाए बैठे थे ताबड़तोड़ हम सभी पर टांगी,खंती डंडा आदि से प्रहार करने लगा। स्थिति गंभीर देख हमलोगों ने अपना जान बचाते हुए भागते-भागते अपनी जान को बचाते हुए अपने गावं आ पंहुचा। गावं म ज़ब घटना की आपबीती सुनाई तो गावं के कुछ लोग समझाने -बुझाने त्रिलोकी बीघा गांव गए।

उक्त गांव के लोगों ने देखते ही हम सभी पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें कई लोगों को चोटे आई। सभी लोग धारधार हथियार से लैस थे। उक्त गांव वासियों ने हम सभी की एक ना सुनी, और ताबड़तोड़ लाठी-डंडे, टांगी -तलवार से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें 48 वर्षीय दामोदर मांझी,20 वर्षीय पंकज कुमार, 40 वर्षीय बासो मांझी,32वर्षीय संतोष मांझी,17वर्षीय कुंदन कुमार 22पिंटू कुमार,28 वर्षीय विक्की मांझी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी को गावं वाले के सहयोग से पकरीबरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

लाया गया जहां गंभीर रूप से जख्मी पिंटू कुमार,संतोष मांझी,वासो मांझी,पंकज कुमार तथा दामोदर मांझी को चिंताजनक स्थिति में नवादा रेफर कर दिया गया है। इस घटना लेकर का दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। वहीं स्थानीय लोगों या अभी बता रहे हैं कि लड़की की विवाद को लेकर यह मामला तूल पकड़ा है। नंबर मांगने को लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.