Breaking News

जमुई ने जीता अशोक सहनी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट:यूथ फाउंडेशन खगड़िया के तत्वावधान में हुआ फाइनल मैच

यूथ फाउंडेशन खगड़िया के तत्वावधान में आयोजित अशोक सहनी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का फाइनल ग्रैंड फिनाले जेएनकेटी ग्राउंड में जमुई और बेगूसराय की टीम के बीच खेला गया। जिसमें जमुई की टीम 4 रनों से विजयी रही।

जमुई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाये। संदीप रावत ने 43 रन और युवराज नाबाद 35 रन बनाया। बेगूसराय की ओर से गौतम कुमार, अजिंक्य वत्स ने 2-2 विकेट और अभिषेक, सुमित ने 1 1 विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना सकी। बेगूसराय की ओर से आदित्य ने 50 रन, राजा विशाल ने 42 रन और नाबाद गुलशन ने 41 रन का योगदान दिया। जमुई की ओर मयंक मेहता, मोना ने 2 2 विकेट लिए। इस तरह से जमुई की टीम ने 4 रन से मैच जीत ली।

खिलाड़ियों को खगड़िया के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने पुरस्कृत किया।

यूथ फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक संजय खंडेलिया ने अपने संबोधन में दोनों टीमों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि अशोक सहनी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट इस वर्ष की भांति हर वर्ष आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद सांसद प्रतिनिधि बाबूलाल शौर्य, लोजपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद मासूम,दलित सेना जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पासवान, स्व. अशोक सहनी की धर्मपत्नी शिवानी देवी सहित अन्य अतिथियों ने दोनों टीमों को बधाई देते हुए इस आयोजन के लिए यूथ फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

विजेता टीम को भारत ट्रेडिंग कंपनी के मधुकर खंडेलिया द्वारा 11000 रुपए का तथा उपविजेता टीम को सुहागन ज्वेलर्स के अविनाश सोनी के द्वारा 5500 रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज को सनी जेम्स एंड ज्वेलरी के सनी कुमार द्वारा 1000 रुपए का पुरस्कार दिया गया।

सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते वक्त अपने संबोधन में खगरिया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने स्वर्गीय अशोक सहनी के नाम पर अपनी सांसद निधि से स्वर्गीय अशोक साहनी स्मृति सदन के निर्माण कराने की घोषणा की।

टूर्नामेंट के हीरो
मैन ऑफ द सीरीज : राहुल (जमुई)
बेस्ट बैट्समैन : गुलशन (बेगूसराय)
बेस्ट बॉलर : अभिषेक (बेगूसराय)
मैन ऑफ द मैच (फाइनल) : संदीप (जमुई)

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.