Breaking News

जूनियर नेशनल बालिका अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप

जूनियर नेशनल बालिका अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची बिहार टीम की हौसला अफजाई करने के लिए बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। मैच से पहले टीमों के साथ फोटो खिंचवाए।

जूनियर नेशनल बालिका अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला अब से कुछ ही देर में गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुरू होने वाला है। बिहार की फुटबॉलर बेटियां पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं है। सामने है दादर नगर हवेली की टीम। मुकाबला जोरदार होने की संभावना है। दोनों टीमों ने पहली बार इस चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई है। बिहार की टीम अबतक अपराजेय है और आप सब दुआ करें यह अपराजेय रहते हुए खिताब लेकर लौटे। दादर नगल हवेली की टीम लीग मुकाबले में एक मैच हार चुकी है। नॉकआउट में दोनों ने तगड़ी टीमों को मात दी है। एक ओर बिहार ने मणिपुर व हरियाणा को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है वहीं दूसरी ओर दादर नगर हवेली ने केरल व अरुणाचल प्रदेश को हरा फाइनल का टिकट पाया है। गोल करने के मामले के तीन खिलाड़ी टॉप फाइव हो।

खैर कुछ भी हो। आप दुआ करें। बिहार की बेटियां सोने का तमगा पहनें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.