छपरा में एकबार फिर साइबर लूट का मामला प्रकाश में आया है जहाँ लूटेरो ने एक व्यक्ति के खाते से ढाई लाख के आसपास रुपये निकाल लिए है। इस बार शिकार सरकारी स्कूल के गुरु जी हुए हैं।
मशरक थाना क्षेत्र के घोघिया गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार सिंह पिता प्रभुनाथ सिंह के बैंक खाते से क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के बहाने एनी डेस्क एप डाउनलोड करा दो लाख सैंतालीस हजार रुपए ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है।
पीड़ित प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय घोघिया उतर टोला में सरकारी शिक्षक के रूप में कार्यरत है। मामले में थाना पुलिस ने दिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली और जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
आवेदन में धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनको फोन नम्बर से फोन कर बोला गया कि बैंक के द्वारा दिया क्रेडिट कार्ड अपडेट करना हैं उसी दौरान एनी एप डेस्क डाउनलोड करने को कहा और उसी दौरान हेरा-फेरी कर ओटीपी लेकर टोटल दो लाख सैंतालीस हजार रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिया गया।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि साइबर अपराधियो ने शिक्षक को बड़ी चतुराई से बात करते हुए आपने झांसे में ले लिया । बैंक का कर्मचारी का हवाला देते हुई क्रेडिट कार्ड को अपडेट और राशि क्षमता बढ़ाने के नाम पर थर्ड पार्टी एप्प डाऊनलोड करा बैंक का डिटेल लेने के बाद खाते में रखे रुपये उड़ा लिए। गुरु जी को उस वक्त अहसास हुआ जब मोबाइल पर खाते से रुपये नकाले जाने का एसएमएस प्राप्त हुआ।



Comment here