Breaking News

मुंगेर में CRPF जवान के घर चो’री, कीमती आभूषण, रुपए एवं जमीन के पेपर ले गए चोर

मुंगेर में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चोरंबा इलाके में रहने वाले असम में पोस्टेड सीआरपीएफ असर अली टीपू के घर देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर में अशरफ अली की पत्नी बच्चे एवं भाई भाभी रहे हैं। सुबह जब परिजन जगे तो बैडरुम का दरवाजा खुला पाया। अंदर जाकर देखा तो अलमीरा एवं गोदरेज खुला था। सामान इधर-उधर बिखरा था। बैडरुम में रखे दो अटैची भी गायब मिले। पुलिस को सूचना दी गई। मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष आरके सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए है।

इस संबंध में भाई उमर अली टीपू ने बताया कि मेरा भाई असर अली टीपू असम में सीआरपीएफ में पोस्टेड है।उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य बरामदे पर कूलर चला कर सो रहे थे। शायद रात 2:00 बजे के आसपास चोर घर में घुसा और बैडरुम खोलकर अंदर गया ।अंदर अलमीरा गोदरेज को खोल कर उसमें रखे कीमती जेवर ₹15000 नगद एवं जमीन संबंधी कागजात एवं दो अटैची लेकर भाग गया। अटैची में हथियार का लाइसेंस भी है।

बोले थानाध्यक्ष इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष आरके सिन्हा ने कहा कि चोरी की घटना घटित होने की जानकारी मिली है। एक अटैची घर से थोड़ी दूर मोहम्मदिया रहमानिया मदरसा के प्रांगण में फेंका हुआ मिला।है। घटना की जांच की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.