Breaking News

रोहतास पुलिस ने जून में 743 अपराधियों को किया गिरफ्तार

रोहतास पुलिस ने बीते जून माह में जिले में कुल 743 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सोमवार को एसपी आशीष भारती ने जून माह में रोहतास पुलिस के विभिन्न कार्रवाईयों की सूची जारी की, बताया कि अबतक किसी एक माह में यह सबसे अधिक गिरफ्तारी रोहतास पुलिस द्वारा की गई है। बताया कि इस माह जेल भेजे गए अभियुक्तों की संख्या भी 743 है।

जून माह में 315 वारंट निष्पादित किए गए, और 20 मामलों में कुर्की की गई। जबकि जून माह में हीं 7 अवैध शस्त्र बरामद किए गए और 17 कारतूस भी बराम किए गए। गत माह में ही 66 बाइक एवं 24 अन्य वाहन जब्त किए गए हैं। दो अपहृतों को भी मुक्त कराया गया है।

बताया कि जून माह में रिकार्ड 3 लाख 76 हजार एक सौ रुपए वाहन चेकिंग में वसूले गए हैं। अवैध रूप से बालू लदे जब्त ट्रक, ट्रैक्टर एवं ट्रकों की कुल संख्या 86 है। जबकि चोरी गए 43 मवेशी भी बरामद किए गए।

एसपी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जून माह में विभिन्न स्थानों पर की गई छापेमारी में 8201 लीटर शराब जब्त किया गया है। जिसमें देसी शराब 4331 लीटर जबकि विदेशी शराब 3869 लीटर बरामद किया गया है। 50 किलो जावा महुआ भी जब्त किया गया है। जबकि 152450 लीटर महुआ पास जून माह में रोहतास पुलिस द्वारा नष्ट किया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.