जहानाबाद शहर में चोर का उत्पात जोर पर है। बंद घरों को चोर का एक गिरोह निशाना बनाता हैं। रविवार की रात्रि दक्षिणी दौलतपुर मोहल्ले में चंदन कुमार की घर में घुसकर चोरों ने दरवाजा तोड़कर 30 हजार नगद एवं ₹100000 के ज्वेलरी चोरों ने चुरा लिया।
चंदन कुमार ने बताया कि 3 तारीख को हम लोग सभी परिवार एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए थे। जैसे ही सोमवार की सुबह घर पहुंचे दरवाजा खोल कर जब घर के अंदर घुसा तो देखा कि गोदरेज का ताला टूटा हुआ है ।एवं घर के रखे हुए सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है। और गोदरेज में पैसा एवं ज्वेलर्स नहीं है। इस घटना के बाद हम लोग अचंभित हो गए उन्होंने कहा कि मैं एक टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं। लेकिन जिस तरह से अचानक मेरे घर में यह घटना हुआ है इससे मैं काफी दुखी हूं ।
ज्ञात हो कि जहानाबाद शहर में लगातार चोरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बंद घरों को चोरों द्वारा निशाना बनाया जाता है। कुछ लोगों का कहना है कि दिन में चोर का गिरोह बंद घरों को रेकिग करता है ।और रात को उस घर में चोरी की घटना को अंजाम देता है। चंदन कुमार का कहना है कि चोरों द्वारा छत के ऊपर से चढ़कर घर में घुसकर चोरी किया है। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Comment here