Breaking News

मुजफ्फरपुर में आज साढ़े 7 घंटे कटेगी बिजली, बीबीगंज फीडर से सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बत्ती रहेगी गुल

मुजफ्फरपुर में सोमवार को 7 फीडरों से तीन से साढ़े 8 घंटे से लेकर 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इससे करीब करीब 3 दर्जन से अधिक मोहल्ले प्रभावित रहेंगे। मामले में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अनुसार, पोल स्थानांतरण, स्मार्ट सिटी के कार्य, आरसीडी द्वारा तार शिफ्ट के लिए शटडाउन लिया जाएगा।

बताया गया कि बीबीगंज फीडर से सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बिजली संकट रहेगी। इस दौरान सर्वोदय नगर, आनंदपुरी, सुभाष नगर, फतेहपुर, अलकापुरी, नंदपुरी, साकेतपुरी, गोविंदपुरी व चित्रकूट नगर समेत अन्य मोहल्ले प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा, जिला स्कूल फीडर से 3 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान इलाके में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बिजली कटी रहेंगी।

साथ ही, 11 केवी ओरिएंट क्लब से सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इससे जुड़े गंडक कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, कलमबाग रोड समेत अन्य इलाके में बिजली संकट रहेगी। 11 केवी आमगोला से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली ठप रहेगी।

इस दौरान आमगोला, पड़ाव पोखर, अघोरिया बाजार, किला ब्रज बिहारी गली समेत अन्य इलाक़ो में बिजली ठप रहेगी। 11 केवी केंद्रीय विद्यालय से सुबह 9 बजे से 10 बजे तक बिजली सेवा बंद रहेगी। इससे जुड़े मिश्रा टोला, CT मार्ग, गन्नीपुर समेत अन्य मोहल्ले में बिजली ठप रहेगी। निम चौक फीडर से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सेवा बंद रहेगी। जबकि, मिस्कॉट फीडर से सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.