Breaking News

मुजफ्फरपुर में किशोरी से दु’ष्कर्म, महिला थाने ने एक आ’रोपी को किया गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी इलाके में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में महिला थाना की पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार भी किया है। जबकि, एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

वहीं, गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने पूछताछ कर कोर्ट में पेश किया है। बताया गया कि 2 जुलाई को मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने मिलीभगत कर किशोरी से दुष्कर्म किया था।

घटना को लेकर पीड़िता के बयान पर महिला थाने में FIR दर्ज की गई है। FIR में पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों को नामजद किया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी थी। इसी बीच युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, दूसरा मुख्य आरोपी घर से फरार है।

मामले में महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि 2 जुलाई की घटना है। मामले में पुलिस ने गिरफ्तार युवक को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। दूसरे युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पीड़िता ने बताया कि युवक ने एक किशोरी से रेप किया। जबकि, दूसरा वहां खड़ा होकर उसे देख रहा था। किशोरी ने जब इस घटना की जानकारी परिजनों को दी तो गांव में काफी हंगामा भी हुआ, लेकिन रेप करने वाला युवक फरार हो गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.