Breaking News

गया में 12वीं के छात्र का म’र्डर:घर से ट्यूशन पढ़ने जाने की बात कह कर निकला था

गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधार पहाड़ी के निकट अपराधियों ने देर शाम बाइक सवार इंटरमीडिएट के छात्र को गोलियों से भून दिया। अपराधियों ने छात्र को तीन गोलियां मारी। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। छात्र की मौत होते ही अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया है। छात्र की हत्या उसके घर से करीब दस किलोमीटर दूर हुई है।

एडीशनल एसपी मनीष कुमार ने बताया कि मानपुर के गांधार पहाड़ के निकट एक युवक की हत्या की गई है। पुलिस हत्या से जुड़ी सभी पहलुओं पर जांच करने की बात कही है। मृतक की पहचान हर्ष राज के रूप में हुई है। वह लखनपुर का रहने वाला है। हत्या का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।

सूत्रों के मुताबिक हर्ष राज घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था। उसने अपनी मां को बताया था कि वह ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा है। वह अपने घर का इकलौता चिराग था। जिसे अपराधियों ने गोली मार कर बुझा दिया। मृतक के पिता फायर बिग्रेड में संविदा कर्मी हैं। मारा गया छात्र हर्ष राज मैट्रिक की परीक्षा सीबीएसई बोर्ड से पास किया था। छात्र की मौत की खबर सुनते ही गांव लखपुर में मातम पसरा है। इधर घटना स्थल पर एडिशनल एसपी मनीष कुमार, डीएसपी वजीरगंज घूरन मंडल और मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई थी।

इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि मुफस्सिल थाना के नए प्रभारी इंस्पेक्टर (प्रशिक्षु डीएसपी) कुंदन कुमार के आने के बाद से क्षेत्र में हत्या व गोलीबारी की वारदात में अचानक से तेजी आई है। यहां तक की चोरी की घटनाएं भी अब होने लगी है। बीते एक सप्ताह के भीतर दो हत्याएं हो चुकी है। साथ ही क्षेत्र के दो इलाकों में गोलीबारी की घटना हो चुकी है। इसके अलावा मंगलवार की रात चोरी की भी घटना हुई है। प्रशिक्षु डीएसपी द्वारा इंस्पेक्टर की कमान संभालते ही अग्निपथ के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। एसडीएम इंद्रवीर के आने के बाद स्थिति काबू में हो सकी थी। यही नहीं दूसरे दिन पैमार स्टेशन पर खड़ी एमटी ट्रेन को छात्रों ने आग के हवाले कर दिया था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.