Breaking News

आकाशीय बिजली गिरने से 12 दुकानें स्वाहा, पटना के हथुआ मार्केट में बाइक पर गिरी बिजली

पटना के सबसे बड़े हथुआ मार्केट में गुरुवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से दुकानों में आग लग गई। रात में 3 बजे के आसपास तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। जो मार्केट में खड़ी एक बाइक पर गिरी। इसके बाद उसमें आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने 12 से ज्यादा दुकानों को अपनी जद में ले लिया। 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे मार्केट में अफरातफरी मच गई। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

मार्केट से निकलता धुंआ।

मार्केट से निकलता धुंआ।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पटना सिटी, सचिवालय, दानापुर, पटना एम्स ,बिहटा, हाजीपुर, संपतचक सहित कई फायर स्टेशन की करीब 12 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई।

आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम।

आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम।

लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह हथुआ मार्केट परिसर में खड़ी बाइक पर आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई। गाड़ी में आग लगते ही धीरे-धीरे पूरे बाजार में पकड़ लिया। आग की लपट इतनी तेज हो गई क्या यह आसपास के कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थिति यह बन गई कि एक तरफ आसमान से तेज बारिश वहीं दूसरी तरफ आग की कहर। आग पर काबू पाने में लोगों के पसीने छूटने लगे। फायर ब्रिगेड की 12 से ज्यादा गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.