Breaking News

पहली बार देश में MSME में नंबर-2 पर बिहार:प्रोत्साहन और विकास के लिए मिलेगा सम्मान

एमएसएमई सेक्टर (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) के प्रोत्साहन और विकास के लिए पहली बार बिहार को देश में दूसरा स्थान मिला है। 30 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल एमएसएमई अवॉर्ड 2022 से बिहार को सम्मानित करेंगे।

इस बाबत उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में बिहार में लगभग 36 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए, इसमें ज्यादा एमएसएमई सेक्टर के हैं।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजनाओं में 4 हजार से ज्यादा इकाइयों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। इसमें 20 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिला है। पुराने और नए लाभार्थियों द्वारा उद्यम शुरू करने पर एक लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर होंगे।

30 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को अवॉर्ड देंगे।

30 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को अवॉर्ड देंगे।

एमएसएमई की परिभाषा बदलने से भी आंकड़ों में दिख रहा सुधार

उद्योगों के रजिस्ट्रेशन में वृद्धि हुई।

उद्योगों के रजिस्ट्रेशन में कितनी वृद्धि हुई है?
उद्यमी रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों से स्थिति और स्पष्ट होती है। 31 दिसंबर 2020 को राज्य में एमएसएमई सेक्टर में महज 37973 उद्यमी निबंधित थे। जो मई 31 सितंबर 2021 तक बढ़कर 199504 और मई 2022 के अंत तक यह आंकड़ा बढ़कर 3 लाख के करीब हो गया है।

पिछले 17 महीने में उद्यमी रजिस्ट्रेशन में 800 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पहले स्थान पर ओडिशा और तीसरे स्थान पर हरियाणा है। ओडिशा में 31 दिसंबर 2020 तक एमएसएमई में कुल 21082 उद्यमी निबंधित थे,जो 31 सितंबर 2021 तक बढ़कर 90002 हो गया।

उद्योगों के रजिस्ट्रेशन में वृद्धि हुई।

रोजगार कितना बढ़ा?
रोजगार के क्षेत्र में भी बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2020 को बिहार में एमएसएमई सेक्टर में 259612 लोगों को रोजगार मिला था। जबकि, 31 सितंबर 2021 तक यह आंकड़ा बढ़कर 14.94 लाख पर पहुंच गया।

1 जुलाई, 2020 से बदली परिभाषा
एमएसएमई के परिभाषा बदले से भी आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई। पहले एमएसएमई सेक्टर में केवल मैन्यूफैक्चरिंग यूनिटें आती थीं। लेकिन केंद्र ने देश में एमएसएमई की परिभाषा और मानदंडों में संशोधन किया था। नई परिभाषा और मानदंड 1 जुलाई, 2020 से प्रभावी है। अब एमएसएमई के दायरे में सर्विस, रिटेल और ट्रेडिंग सेक्टर को भी जोड़ दिया गया है।

बियाडा द्वारा दी जाने वाली जमीन में 25 प्रतिशत का आरक्षण एमएसएमई के लिए है।

बियाडा द्वारा दी जाने वाली जमीन में 25 प्रतिशत का आरक्षण एमएसएमई के लिए है।

30 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे अवॉर्ड

बियाडा द्वारा दी जाने वाली जमीन में एमएसएमई को 25% आरक्षण
बियाडा द्वारा दी जाने वाली जमीन में 25 प्रतिशत का आरक्षण एमएसएमई के लिए है। 2019 से 2022 तक 305 क्लस्टर चिह्नित किए गए। इसमें 197 क्लस्टर पूरी तरह तैयार हैं।
-शाहनवाज हुसैन, उद्योग मंत्री, बिहार

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.