Breaking News

उत्तर बिहार में होगी झमाझम:बारिश का ब्लू अलर्ट, पटना में कम होने की संभावना

बिहार में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी के साथ ही ट्रफ रेखा राजस्थान, दिल्ली, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिसा होते हुए बांग्लादेश तक जा रही है। इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के 19 जिलों में तेज बारिश, वज्रपात की संभावना है।

जबकि, दक्षिण बिहार के मध्य हिस्से में स्थित पटना, गया, नालंदा, नवादा सहित 14 जिलों में मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जहां बारिश नहीं होगी, वहां बादल छाए रहेंगे। इससे उमसभरी गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग ने ब्लू अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। बिहार के 37 जिलों में सोमवार को सूखे की स्थित रही है।

33 जिलों में औसत से 100 प्रतिशत कम, वहीं चार जगहों पर 87 से 99 फीसदी कम बारिश हुई है। किशनगंज में 29.2 एमएम बारिश हुई है जो सामान्य से 119 फीसदी अधिक है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर सहित 18 नगर निकायों में सामान्य से 100 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.