शेखपुरा। जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत चेवाड़ा बाजार के एक जन वितरण प्रणाली विक्रेता राजकुमार चौधरी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है । यह आदेश अनुमंडल पदाधिकारी निशांत ने जारी किया है। इस संबंध में आधिकारिक तौर पर बताया गया कि जिलाधिकारी सावन कुमार ने गत एक जून को राजकुमार चौधरी के नाम से संचालित जन वितरण प्रणाली के दुकान का औचक निरीक्षण किया था।
दुकान खुला था तथा उपस्थित लाभुकों से पूछे जाने पर बताया गया कि उन्हें 05 किलो॰ कम खाद्यान्न दिया जा रहा है। अंत्योदय योजना के लाभुकों के द्वारा बताया गया था कि उन्हें 15 किलो॰ कम खाद्यान्न दिया जा रहा है। जन-वितरण प्रणाली की यह व्यवस्था देखते हुए डीएम ने दुकानदार को कड़ी फटकार लगाई थी। साथ ही
डीएम ने उसमें पाई गई भारी अनियमितता की जांच कर उस पर कार्रवाई करने का निर्देश एसडीओ को दिया था। डीएम के निर्देशानुसार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शेखोपुरसराय द्वारा उनके दुकान में पाई गई अनियमितता की जांच की गई। अनियमितता सही पाए जाने पर उनके खिलाफ दो बार स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया। इस संबंध में डीलर द्वारा किसी प्रकार का संतोषजनक उत्तर नहीं देने के बाद उनके दुकान के लाइसेंस रद्द करते हुए उनके दुकान से संबंधित सभी उपभोक्ताओं को चेवाड़ा पैक्स द्वारा संचालित जन वितरण प्रणाली दुकान के साथ संलग्न कर दिया गया है।



Leave a Reply