Breaking News

पटना के सिपाही घाट पर चला बुलडोजर:तोड़े गए 30 से अधिक पक्के मकान

पटना के सौंदर्यीकरण में प्रशासन ने एक कदम और बढ़ाया। जिसके तहत पटना कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित सिपाही घाट को खाली कराया जा रहा है। प्रशासन ने 2 महीने पहले ही यहां के लोगों को नोटिस देकर इसे खाली करने का आदेश जारी किया था। लेकिन यहां के स्थानीय लोग इसे खाली करने को तैयार नहीं थे। लिहाजा आज प्रशासन की ओर से एसडीएम पटना सदर और मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल को यहां तैनात किया गया है। ताकि यहां के लोग किसी प्रकार का बाधा ना उत्पन्न कर सकें।

पटना सदर एसडीएम ने बताया कि 2 महीने पहले ही इन लोगो को इस जगह को खाली कर देने के आदेश दे दिए गए थे। जिसके बाद ये कार्रवाई की जा रही है।आज भी पहले यहां के लोगों हमने 30 मिनट का वक्त दिया था जिससे लोग यहां से दूर हट जाए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना ना घटे। उसके बाद बुलडोजर के माध्यम से यहां बने पक्के मकानों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों ने यहां अतिक्रमण कर के घर बनाया था और सालों से यहां अवैध तरीके से रह रहे थे।

आपको बता दें की यहां पर लोगों ने 30 से ज्यादा पक्के मकान बना लिए थे। इन मकानों को 2 बुलडोजर की मदद से तोड़ा से तोड़ा जा रहा है। यहां किसी भी तरह का विरोध भी लोगों ने नहीं किया और प्रशासन को अपना काम करने दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.