Breaking News

सीतामढ़ी में फर्जी शिक्षकों के खाते में हो रहा भुगतान:फर्जी साबित होने के बावजूद दिया जा रहा वेतन

सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया नगर परिषद के जौहरीमल हाईस्कूल में कार्यरत एक शिक्षक को फर्जी पाया गया है। पिछले करीब चार साल से शिक्षक के पद कार्यरत अरूण कुमार राय जांच में फंस गए है। इनका सर्टिफिकेट फर्जी पाए जाने पर उनके खिलाफ हाईस्कूल के प्रधान शिक्षक प्रवीण कुमार मिश्र ने बैरगनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उक्त शिक्षक के सर्टिफिकेट फर्जी होने की शंका विभाग को नौकरी के करीब वर्ष बाद हुई।

उनके बीएड के प्रमाण – पत्र को पश्चिम बंगाल के बिरसा विश्वविद्यालय, पुरूलिया द्वारा नौ सितंबर 21 को फर्जी करार दिया गया था। जबकि एमएससी के प्रमाण-पत्र को बिरबहादुर सिंह पूर्वांचल, विश्वविद्यालय जौनपुर ने सत्यापन के बाद अवैध करार दिया था। 18 अगस्त 2018 को बतौर अतिथि शिक्षक बहाल हुए थे। बताया गया है कि उक्त सत्यापन रिपोर्ट के आलोक में एसएसए के डीपीओ द्वारा दो दिसंबर 21 एवं चार जनवरी 22 को ही कार्रवाई का आदेश दिया था। फिर भी विभाग हाथ पर हाथ रख बैठा हुआ था। एक तो देरी से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

वही दूसरा खास बात यह है कि फर्जी पाए जाने के बावजूद उन्हें अभी तक वेतन भुगतान किया जा रहा था। इधर, विभाग के द्वारा दुबारा जांच में पता चला कि फर्जी पाए जाने के बावजूद उन्हें वेतन दिया जा रहा है। जिसके बाद त्वरित कारवाई के लिए हाईस्कूल के प्रधानाध्यपक को पत्र भेजा गया। जिसके बाद स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.