बेगूसराय में पुलिस प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद भी शराब का खेल अनवरत जारी है । हद तो ये है कि शराब के तस्कर छोटी मोटी खेप नही बल्कि ट्रक के ट्रक शराब की सप्लाई बेगूसराय के इलाके में कर रहे है । शराब तस्कर और पुलिस की लुकाछिपी के खेल में एक बार फिर पुलिस ने बडी मात्रा में शराब की खेप बरामद किया है । बताते चले किगढ़पुरा थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात गुप्त सुचना के अधार एक ट्रक अंग्रेजी शराब जब्त किया है। पुलिस को यह कामयाबी गढ़पुरा मंझौल पथ के सरहचीया पुल के पास मिली है। जहाँ गढ़पुरा थाना की पुलिस ने शराब लदा ट्रक जब्त किया है ।एक अन्य जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कुम्हारसों से भी शराव लदा बोलेरो जव्त किया गया है। पुलिस को यह कामयाबी एसडीपीओ बखरी के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान मिली है।
जानकारी के मुताबिक अब तक शराब की गिनती पूरी नहीं हो पाई है लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार तकरीबन 200 कार्टून अंग्रेजी शराब पुलिस ने जप्त किया है।जिसकी गिनती जारी है । जप्त शराब जिसका अनुमानित बाजार मूल्य तकरीबन 25 लाख रुपया बताया जा रहा है ।






Leave a Reply