Breaking News

पटना में शौ’च करने गई महिला से गैं’गरेप, एक आ’रोपित गि’रफ्तार, दो की तलाश जारी

पटना के विक्रम में शौच करने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।n

घटना के बारे में बताया जाता है कि गुरुवार की शाम विक्रम थाना के आजाद नगर की एक महिला 30 वर्ष घर के कुछ दूरी पर शौच के लिए गई थी। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए तीन युवकों ने महिला को जबरन घसीट कर पास के एक खेत में ले गए और बारी बारी से तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़ित महिला किसी तरह भागकर अपने घर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही देर रात परिजन विक्रम थाना पहुंचे और एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्त अमर कुमार नटको आजाद नगर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

विक्रम थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा चुका है और शनिवार को न्यायालय में पीड़ित महिला के 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि बाकी बचे दो लोगों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.