Breaking News

कार-बाइक में टक्कर हुई तो पि’स्टल तान दी:पटना में बाइक ने कार को ठोका तो कार वाले ने बंदूक निकाल ली

पटना में कार को पीछे से बाइक वाले ने टक्कर मारी तो कार में बैठे युवक ने उसपर पिस्टल तान दी। माहौल गरमाता देख लोगों की भीड़ जुट गई। हंगामा बढ़ने के बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने पिस्टल जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

मामला पीरबहोर थाना इलाके में शनिवार सुबह का है। पुलिस ने पिस्टल तानने वाले रहीम बारी और सफी अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अररिया के रहने वाले हैं।

रहीम और सफी दोनों कार से अशोक राजपथ से गुजर रहे थे। अचानक कार का ब्रेक लगा दिया। जैसे ही कार रुकी, उसके पीछे से आ रही बाइक रुकी और कार में धक्का भी लग गया। इसी बात पर कार सवार युवकों और बाइक वाले के बीच पहले कहासुनी हुई।

कुछ देर की बहस के बाद जमकर मारपीट हुई। फिर कार वाले युवक ने अपने पास से पिस्टल निकाली। उसने बाइक वाले युवक को डराने-धमकाने की कोशिश की। पर चंद मिनटों में पुलिस आ गई।

थानेदार सबी उल हक के अनुसार जब्त पिस्टल का लाइसेंस नहीं है। पूरी तरह से अवैध हथियार है। इस कारण आर्म्स एक्ट के केस दर्ज होगा। इसी के तहत कार में सवार 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

इन दोनों की हिस्ट्री को भी खंगाला जा रहा है। अपने पास ये पिस्टल क्यों रखते थे? इस बारे में पूछताछ की जा रही है। जहां तक बाइक वाले युवक की बात है तो ठीक है। उसे कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.