Breaking News

सीतामढ़ी में युवक की ह’त्या मामले में 11 पर FIR:2 आ’रोपी गि’रफ्तार

सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र के चौपाल कला निवासी किसान कैलाश राय की कुदाल से पीट-पीटकर हत्या मामले में परिजनों के द्वारा एक ग्यारह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बता दें कि उक्त किसान कैलाश राय की रविवार को गांव के ही जमीनी विवाद के चल रहे झगड़ा को छुड़ाने जाने के दौरान कुदाल व लाठी डंडे से पसौट पर जानलेवा हमला की। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस संबंध में मृतक के पुत्र सुजीत राय द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया कि गांव के ही लाल बाबू राय, रामबाबू राय, दिनेश राय, जितेंद्र राय, चंदेश्वर राय, राजकुमार, रमेश राय, रवि राय, सुरेंद्र राय और सिकंदर राय पर आरोप लगाते हुए कहा की इन लोगो के द्वारा उसके पिता पर जानलेवा हमला कर हत्या कर दी।

मृतक के पुत्र ने कहा कि इन लोगों का पहले से विवाद चल रहा था। इसको लेकर दुश्मनी निकालने के नियत से उसकी पिता की हत्या कर दी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राम विनय पासवान ने बताया कि घटना से जुड़े आरोपी सुरेंद्र राय व सिकंदर राय को गिरफ्तार कर न्यायिक में जेल भेजने दिया गया है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी किया जा रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.