सीतामढ़ी जिले से खुलने वाली सभी ट्रेनें गुरुवार से अपने नियमित समय से चलेगी। हालांकि कुछ ट्रेनों का मंगलवार की शाम से ही परिचालन शुरू कर दिया गया है। आज से सीतामढ़ी से खुलने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस का अपने नियमित समय के साथ परिचालन शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही पटना, दरभंगा व रक्सौल के लिए भी इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की तैयारी चल रही है। गुरुवार से सीतामढ़ी स्टेशन से खुलने वाली सभी एक्सप्रेस और इंटरसिटी समेत पैसेंजर गाड़ी का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
बतादें कि अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन की आशंका को लेकर छठे दिन भी सीतामढ़ी से खुलने वाली करीब 10 ट्रेनें रद्द है। लिछवी एक्सप्रेस का परिचालन मंगलवार से ही शुरू कर दी गई है। जो अपने नियमित समय से चल रही है। ट्रेनों के रद्द होने से रेल यातायात करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इन लोगों की परेशानी गुरुवार से पूर्ण रुप से बंद हो जाएगी। स्टेशन परिसर में पिछले पांच दिनों से दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। लेकिन आज आज सुबह से ही चहल पहल शुरू हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि दरभंगा, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, पटना व समस्तीपुर के लिए चलने वाली 12 जोड़ी लोकल ट्रेन का परिचालन गुरुवार से शुरू कर दी जाएगी। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक मदन प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को भी रात 10:00 बजे तक सीतामढ़ी से गुजरने वाली एवं खुलने वाली सभी ट्रेनों को रेल मुख्यालय हाजीपुर के द्वारा रद्द की गई थी। जिसका परिचालन शुरू होने की कोई सूचना नहीं है।
उन्होंने कहा केवल दिल्ली को जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस की आने के बाद ढाई बजे रात खुलने का समय निर्धारित है। हल्की रक्सौल दरभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पटना और समस्तीपुर के लिए चलने वाली इंटरसिटी, मेमू, डेमू और पैसेंजर ट्रेन परिचालन नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निजी सवारी छोड़कर करीब करीब 60% लोग ट्रेन से ही इस रूट से आना जाना पसंद करते हैं। 5 दिनों लोकल ट्रेन का परिचालन ठप रहने से इन रूट के यात्रियों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है।



Comment here