Breaking News

आज भी नहीं चलेगी कई ट्रेनें:मगध और संघमित्रा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रैक नहीं हैं उपलब्ध

ट्रेन से सफर करने वाले पैसेंजर्स की परेशानी अभी कम नहीं हुई है। उनकी परेशानी अब भी बरकरार है। युवाओं के उपद्रव के कारण बिहार में बेपटरी हुई रेल व्यवस्था को वापस पटरी पर आने में थोड़ा और वक्त लगेगा। मंगलवार को भी पटना, राजेन्द्र नगर, दानापुर, पाटलिपुत्रा, गया, समस्तीपुर सहित बिहार के अलग-अलग स्टेशनों से खुलने वाली काफी सारी ट्रेनें कैंसिल रहेगी। इनमें कई ऐसी ट्रेनें हैं, जिनका रैक उपलब्ध नहीं

दानापुर रेल डिवीजन में पटना जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्रा, इस्लामपुर से चलने वाली कुल 23 एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन कैंसिल है। इनमें 12 ट्रेन ऐसी है, जिसका रैक उपलब्ध नहीं है। इसमें दानापुर से बेंगलुरु जाने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस, दानापुर-टाटा एक्सप्रेस, इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस, इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस, पटना-हटिया एक्सप्रेस, पटना अहमदाबाद एक्सप्रेस, पटना-अहमदाबाद स्पेशल, पटना-भभुआ इंटरसिटी, पटना-धनबाद एक्सप्रेस, पाटलिपुत्रा-सहरसा एक्सप्रेस, पटना-जयनगर, पटना-बरकाकाना एक्सप्रेस, दानापुर-साहेबगंज एक्सप्रेस, साहेबगंज-दानापुर एक्सप्रेस, दानापुर-राजगीर इंटरसिटी, पटना-डीडीयू, पटना-जसीडीह, पटना-कटिहार, पटना-रक्सौल और पटना-जयनगर शामिल हैं।

समस्तीपुर डिवीजन से चलने वाली 17 एक्सप्रेस और 86 पैसेंजर समेत कुल 103 ट्रेनें कैंसिल हैं। डीडीयू रेल डिवीजन से चलने वाली भी कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे से चलने वाली 10 ट्रेनों को भी कैंसिल किया गया है। लोकमान्य तिलक से भागलपुर के लिए चलने वाली 12336 और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से पटना आने वाली 82356 सुविधा एक्सप्रेस को भी 21 जून को नहीं चलेगी। इस कारण दोनों ही ट्रेनें 22 जून को बिहार नहीं आएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.