Breaking News

मन्नत पूरी हुई तो कुत्ते-कुतिया की कराई शादी:मोतिहारी में डीजे की धून पर पहुंची बारात, सेहरा बांध पहुंचा ‘दूल्हा’

मोतिहारी में कुत्ते-कुतिया की शादी इन दिनों चर्चा में है। यह शादी तीन दिनों पूर्व मजूराहा गांव में आयोजित की गई। दरअसल, मन्नत पूरी होने पर कुत्ते के मालिक ने उसकी शादी कराने की योजना बनाई। इस दौरान इंसानों की शादी की तरह सारी व्यवस्था की गई। डीजे बजा तो बैंड भी बुलाया गया।

दूल्हा बने कुत्ते को सेहरा बांधा गया तो दुल्हन बनी कुतिया को लाल जोड़े में लाया गया। पूरी विधि-विधान के साथ शादी संपन्न कराई गई। इसमें तकरीबन पूरे गांव के लिए भोज की व्यवस्था की गई। लोगों ने भी दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट में रुपए दिए।

'कल्लू' और 'बसंती' की शादी।

‘कल्लू’ और ‘बसंती’ की शादी।

कल्लू (कुत्ता) और बंसती (कुतिया) की शादी इन दिनों सभी की जुबान पर है। शादी में कई लोगों ने शिरकत की और सभी ने कहा-‘पहले तो कभी नहीं देखा। पर यह अच्छा लग रहा है।’ शादी में बारात से पहले पूजा, मटकोर की विधि भी पूरी की गई। फिर शादी संपन्न कराई गई।

करीब 400 लोग इस शादी में शामिल हुए।

करीब 400 लोग इस शादी में शामिल हुए।

कुत्ते और कुतिया के मालिक ने शादी से पहले किया नामकरण

कुत्ते के मालिक नरेश सहनी और कुतिया की मालकिन सबिता देवी ने दोनों की शादी से पहले नामकरण उनका किया गया। इनकी शादी में बैंड बाजा और डीजे का भी इंतजाम किया गया। शादी में लगभग तीन से चार सौ लोग पहुंचे थे। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की शादी उन्होंने अपने जीवन में पहले कभी नहीं देखी।

बसंती का पहले नाम रखा गया, फिर उसकी शादी कराई गई।

बसंती का पहले नाम रखा गया, फिर उसकी शादी कराई गई।

शादी को लेकर क्या कहते हैं पंडित

शादी कराने वाले पंडित धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने कहा- ‘कुत्ते और कुतिया की शादी सभी को कराना चाहिए। क्योंकि ये भैरव का रूप होते हैं और इस तरह की शादी कराने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।’

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.