Breaking News

सीवान में लग्जरी कार में रखे 1050 बोतल शराब बरामद:गाड़ी पर लिखा था उच्च न्यायालय व जिला अध्यक्ष

सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह यूपी से सीवान की तरफ आ रही एक लग्जरी कार से पुलिस ने 1050 बोतल बंटी बबली देशी शराब को बरामद किया। बरामद शराब की कीमत लगभग लाखों रुपए बताई जा रहे है। लग्जरी कार के साथ गिरफ्तार किया गया शराब तस्कर की पहचान देवरिया जिले के रहने वाले संजय प्रजापति के रूप में हुई है

इस संबंध में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी की तरफ से किसी लग्जरी कार में शराब कारोबारी शराब लेकर सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र इलाके में डिलीवरी के लिए निकले हुए है।

सूचना के बाद से ही मुफस्सिल थाने के पुलिस शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने के लिए एक्टिव हो गई। पुलिस मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव के समीप मुस्तैद खड़ी थी। इसी दौरान यूपी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही लग्जरी गाड़ी को पुलिस ने आशंका के आधार पर रोक दिया।

पुलिस ने उससे पूछताछ की तो कार चालक ने किसी भी प्रकार की संतोषजनक जवाब नहीं दी।जिसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी की तलाशी ली तो सबके होश उड़ गए। लग्जरी कार की डिक्की में एक हजार पचास पीस बंटी बबली शराब बरामद हुआ।

गाड़ी के शिशे पर लिखा था उच्च न्यायालय व नंबर प्लेट पर लगा था जिला अध्यक्ष का हार्डिंग

पुलिस ने जिस गाड़ी को शराब के साथ पकड़ा उस गाड़ी के शीशे पर उच्च न्यायालय एवं नंबर प्लेट के ऊपरी हिस्से में जिला अध्यक्ष का हार्डिंग लगा। पुलिस ने बताया कि सबसे पहले तो वह चकमा खा गए। गाड़ी के अगले हिस्से पर उच्च न्यायालय लिखा हुआ दिखने से उन्हें लगा कि किसी अधिकारी की गाड़ी है।

इसकी वजह से चकमा खा गए लेकिन पुलिस को देखकर कार चालक के हाव भाव को देखकर पुलिस ने आशंका जाहिर करते हुए उसे रोक दिया। जिसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.