Breaking News

BJP नेता बोले- मोदी ने योग को दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान:सभी वर्ग को योग करना चाहिये

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज मुजफ्फरपुर में अलग-अलग जगहों पर आम जन से लेकर नेता मंत्रियों ने योग किया। मिठनपुरा स्थित एक होटल में BJP मंत्री रामसूरत राय, जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, RBBM कॉलेज की प्राचार्या डॉ. ममता रानी और प्रभात कुमार समेत अन्य BJP के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने के बाद मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि PM मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। आज विदेशों में भी हर वर्ग के लोग योग कर रहे हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग हो एकमात्र सहारा है जिससे हम अपने सेहत को तंदुरुस्त और फुर्तीला रख सकते हैं। योग को हमारे संत ऋषि मुनि करते थे। लेकिन, बीच के समय मे हम योग को भूल गए थे।

लेकिन, PM मोदी ने योग को एक बार फिर से विश्व स्तर पर पहचान दिलाई है। योग सबसे बड़ी प्रोपर्टी है शरीर के लिये। जो योग करेगा। वो सदा निरोग रहेगा। ये कोई उम्र या विशेष वर्ग के लिए लोगों के लिए नहीं है। बच्चे, बूढ़े और नौजवान सबलोग योग कर सकते हैं। इसके लिए कोई एक विशेष दिन नहीं रखें। बल्कि प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में से थोड़ा समय योग के लिए अवश्य निकालें।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.