Breaking News

बेगूसराय में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पि’टाई, ग्रामीणों का आ’रोप आ’पत्तिजनक स्थिति में शादीशुदा महिला थी प्रेमी के साथ

बेगूसराय में आपत्तिजनक अवस्था में पाकर मंगलवार की रात ग्रामीणों ने एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी को पकड़ कर जबरदस्त पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को पुलिस ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पूरी घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी गांव की है। वहीं, महिला ने कहा- दोनों की फोन पर बात होती थी।

समस्तीपुर जिले का रहने वाला है युवक

समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी मिथुन कुमार को चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव में लोगों ने शशि महतो के घर में उसकी पत्नी के साथ पकड़ा था। उसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। वहीं, दूसरी ओर घायल युवक पहले से शादीशुदा है। मिथुन कुमार ने बताया कि लीला देवी ने अपने पहले पति को छोड़ दिया था और उससे उसकी दूसरी शादी हुई थी। बाद में वह महिला फिर अपने पहले पति के पास आ गई। दो दिन पहले प्रदेश से लौटा तो वह लीला देवी के बुलावे पर उसके घर गया था। पहले दिन सब ठीक रहा। वहीं, दूसरे दिन ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जख्मी युवक।

जख्मी युवक।

चार साल पहले से एक दूसरे को जानते हैं

महिला और घायल युवक ने बताया कि एक रिश्तेदार के एक फ़ंक्शन में दोनों मिले थे। दोनों एक दूसरे को करीब चार साल से जानते हैं। इससे पहले उन लोगों की आपस में फोन पर बातें भी होती थी। महिला का पति प्रदेश में रहता था तो उसका आना-जाना बराबर लगा रहता है। बीती रात सबसे पहले महिला की ननद को युवक के घर में होने की भनक लगी तो इसकी सूचना ग्रामीणों को दिया। इसके बाद युवक खिड़की से कूदकर भाग गया। पर उसको ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद उसकी बुरी तरह पिटाई की।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.