Breaking News

पटना में नाबालिग से यौन संबंध का मामला, थानेदार ने डांट कर भगाया

पटना के पालीगंज में एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता जब अपने परिवार के साथ पालीगंज थाना मामला दर्ज करा दी गई तो थाना से उससे अपशब्द कहकर भगा दिया गया। परिवार के लोग इसके बाद पालीगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे। पालीगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने लड़की को न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए पालीगंज थाना प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई है। लड़की की मां ने कहा कि अगर उसके साथ पुलिस ने न्याय नहीं किया तो अपने पूरे परिवार के साथ वह आत्महत्या कर लेगी।

मिली जानकारी के अनुसार पालीगंज के एक नाबालिक लड़की को उसे के गांव के लड़का ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद लड़का उस लड़की को लेकर लगभग उत्तर प्रदेश के मुगलसराय फरार हो गया। उत्तर प्रदेश के पुलिस ने जब दोनों को गिरफ्तार किया तो मामला प्रकाश में आया।

मामला प्रकाश में आते हैं लड़की के परिजनों ने लड़के के परिवार वालों पर शादी करने का दबाव बनाने लगे। इसके बाद लड़के के परिजन शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस हफ्ते से परेशान लड़की मां जब पाली थाने में गुहार लगाने पहुंचे तो थाना प्रभारी द्वारा उसे थाने से भगा दिया गया। न्याय के लिए भटक रहे लड़की की मां पालीगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी को अपनी दुखरा सुनाई तब जाकर मामला दर्ज हुआ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.