Breaking News

जयमाला देख रहे थे…बालकनी टू’टकर गिरी, बाल-बाल बचे दूल्हा-दुल्हन;12 घायल, 3 गंभीर

औरंगाबाद में शादी के दौरान बालकनी टूट गई। हादसे में 12 लोग घायल हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि जयमाला के दौरान दुल्हन को ले जाया जा रहा था। तभी 5 सेकेंड बाद ही बालकनी टूट गई। बालकनी में खड़े 12 से ज्यादा लोग खिलौने की तरह नीचे गिर गए। इसके बाद शादी में मातम पसर गया।

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौगढ़ टोले हारीबारी गांव का है। सोमवार देर रात जयमाला के दौरान बालकनी टूट कर गिर गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन बाल-बाल बच गए। सभी को घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।

बालकनी में क्षमता से ज्यादा लोग खड़े थे।

बालकनी में क्षमता से ज्यादा लोग खड़े थे।

घायलों में प्रीति कुमारी, उर्मिला कुंवर, पुतुल देवी, रंधीर कुमार, शर्मिला देवी, किरण कुमारी, उषा सिंह, सरस्वती देवी समेत अन्य शामिल है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एकदम से भरभराकर गिरी बालकनी।

एकदम से भरभराकर गिरी बालकनी।

जानकारी के अनुसार फेसर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव से हारीबारी गांव पहुंची थी। हरिबारी गांव निवासी जय प्रकाश राम की बेटी थी। जयमाला कार्यक्रम चल रहा था।

जयमाला देखने के लिए काफी महिलाओं की भीड़ छत पर जुटी हुई थी। इसी दौरान वजन ज्यादा होने से छत की रेलिंग भर भराकर गिर गई।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.