Breaking News

बाघ एक्सप्रेस से भारी मात्रा में शराब बरामद:बरौनी जीआरपी ने ट्रेन की बोगी के लगेज कैरियर के ऊपर से जब्त की शराब

बरौनी जीआरपी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जब एएलटीएफ-3 की टीम ने ट्रेन नंबर-13019 बाघ एक्सप्रेस के बोगी नंबर डी-6 में 34 लिटर 890 मिली इंग्लिश शराब और 29 लिटर 700 मिली का देसी शराब को बरामद किया है।

शराब की यह खेप पुलिस ने लगेज कैरियर के ऊपर से लावारिस हालात में बरामद किया। इस बात की जानकारी बरौनी जीआरपी के थाना अध्यक्ष इमरान आलम ने दी है। फिलहाल जीआरपी पुलिस के द्वारा अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। बरौनी जीआरपी थाने के पुलिस के द्वारा लगातार ट्रेनों में सघन जांच अभियान खिलाकर लगातार इस तरह की कार्रवाई कर रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.