Breaking News

विदेशी श’राब की बड़ी खेप बरामद: 1.09 लाख रुपए सहित बाइक सवार दो तस्कर गिर’फ्तार

शेखपुरा के मंगलवार की सुबह विशेष वाहन चेकिंग के दौरान पशु हाट रामपुर सिंदाय बरबीघा के निकट से मिशन ओपी पुलिस ने विदेशी शराब की ढुलाई करते बाईक सवार दो तस्करों को रंगेहाथ धर दबोचा।

चेकिंग अभियान का नेतृत्व मिशन ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने की। पकड़े गए तस्करों के पास से पुलिस को ₹109000 नकद भी बरामद हुआ है।

जानकारी देते हुए ओपी अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरबीघा नगर क्षेत्र के रामपुर सिंडाय गांव के पास नालंदा जिला के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतलरपुरा गांव निवासी श्रवण कुमार के 29 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार सिंह तथा स्वर्गीय रामबालक सिंह का 48 वर्षीय पुत्र पप्पू सिंह विदेशी शराब की डिलीवरी देने के लिए आ रहा है। पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को विभिन्न रॉयल झारखंड ,सिग्नेचर ब्रांड के विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

बरामद विदेशी शराब की खेप बैग और बोरा में बंद कर बाईक से ले जा रहे थे। उनके पास से 50 से अधिक बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने तस्करों के पास से बरामद विदेशी शराब , हीरो पैशन प्रो कंपनी की बाईक और नकद रुपयों को जब्त कर ली है। साथ ही दोनो तस्कर के विरुद्ध बरबीघा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। गिरफ्तार दोनो तस्कर को पुलिस जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि एसपी कार्तिकेय शराब के निर्देशों में पुलिस जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार विदेशी शराब की बड़ी बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल कर रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.